Dark Mode
डॉ. अरविन्द को न्यूरो फिजियोथेरेपी के लिए मिला अवार्ड

डॉ. अरविन्द को न्यूरो फिजियोथेरेपी के लिए मिला अवार्ड

  जयपुर।  प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा और आयुष मंत्री
डॉ. सुभाष गर्ग ने  स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य
करने और न्यूरो फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने पर
डॉ. अरविन्द जागा को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया । हाल ही में डॉ.
अरविन्द ने दो बेहद ही जटिल बीमारी से ग्रसित मरीजों को न्यूरो
फिजियोथेरेपी रिहैबिलेशन से ठीक किया। डॉ. अरविंद जागा फिजियोथेरेपी
क्लिनिक राजस्थान का पहला हाइली एडवांस न्यूरो रिहैबिलिटेशन क्लिनिक है
जहां पर पैरालिसिस, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, सेरीब्रल पाल्सी और स्लिप डिस्क
का बिना किसी ऑपरेशन के एडवांस तकनीकों द्वारा इलाज किया जाता है। डॉ.
जागा पिछले 15 सालों से फिजियोथेरेपी प्रैक्टिस करके हज़ारों पेशेंट्स को
समस्याओं से निजात दिला चुके हैं। डॉ. जागा को फिजियोथेरेपी क्षेत्र में
उत्कृष्ट कार्य करने पर कई नेशनल और इंटरनेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित
किया जा चुका है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!