Dark Mode
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति, अंबेडकर पार्क नवलगढ़

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति, अंबेडकर पार्क नवलगढ़

नवलगढ़ . डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर बैठक आयोजित बैठक में 14 अप्रैल को विश्व रतन संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 132 वां जन्म दिवस मनाने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति नवलगढ़ की छठी मोहल्ला मीटिंग मेघवालों का मोहल्ला जयपुरिया स्कूल के पास नवलगढ़ में संपन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता श्री विनोद कुमार रोलन ने की। भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के सदस्य पीरामल दायमा  ने 14 अप्रैल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को प्रातः 10:00  बजे सभी बाबा रामदेव जी के चौक नवलगढ़ में उपस्थित होंगे वहां से रैली के रूप में नानसा गेट, नाहरसिंह पार्क, मिंतर चौक, पौदार गेट, चुना चौक होते हुए अंबेडकर पार्क तक रैली निकाली जाएगी । रैली अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो जाएगी। प्रति वर्ष की भांति रैली धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दिन सभी 14 अप्रैल को अपने अपने घरों पर संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती पर दीपक जलाकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपक जलाकर जयंती मनाएंगे। रैली में सर्व समाज को भी भाग लेने की अपील की है। इस मीटिंग में, रामलाल रोलन, पूर्व पार्षद राजेंद्र कुमार , पूर्व पार्षद सुभाष बुनकर, पार्षद प्रतिनिधि सुनील खटीक, कैलाश रोलन बंसीधर रोलन दानाराम रोलन, रोहिताश, ओपी बोध, विक्की सबल , नरेश कुमार रोलन, अशोक कुमार रोलन, शिवप्रसाद रोलन, सांवरमल कुमावत, विजेंद्र भूकर, विजय कुमार जिनागल, अनूप रोलन, बनवारी लाल किलानिया, गुलाब नबी, पूरणमल जागृत, ओमप्रकाश छोटेलाल रोलन, आदि उपस्थित थे। 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती  बनाने के क्रम में 26 मार्च को, 28 मार्च को अंबेडकर पार्क  नवलगढ़ में मीटिंग हुई थी उसके बाद में तृतीय मीटिंग खटीक मोहल्ला झाझड़ रोड़ नवलगढ़, चौथी मीटिंग बाल्मीकि बस्ती, पांचवी मीटिंग नदीपुरा मोहल्ला नवलगढ़ में संपन्न हो चुकी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!