Dark Mode
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह 14 अप्रैल को

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह 14 अप्रैल को

नवलगढ़.  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर समिति द्वारा 14 अप्रैल कोविश्व रतन संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 132 वां जन्म दिवस मनाने के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति की पांचवी मीटिंग नदीपुरा मेघवालों का मोहल्ला नवलगढ़ में संपन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता श्री बनवारी लाल जी किलानिया ने की। भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष श्री भोलाराम जागृत ने 14 अप्रैल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को प्रातः 10:00 सभी बाबा रामदेव जी के चौक नवलगढ़ में उपस्थित होंगे वहां से रैली के रूप में नानसा गेट, नाहरसिंह पार्क, मिंतर चौक, पौदार गेट, चुना चौक होते हुए अंबेडकर पार्क तक रैली निकाली जाएगी । रैली अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो जाएगी। प्रति वर्ष की भांति रैली धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दिन सभी 14 अप्रैल को अपने अपने घरों पर संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती पर दीपक जलाकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीपक जलाकर जयंती मनाएंगे। रैली में सर्व समाज को भी भाग लेने की अपील की है। इस मीटिंग में पार्षद विनोद कुमार रोलन, पूरणमल गोयल, पूर्व पार्षद राजेंद्र कुमार , पूर्व पार्षद सुभाष बुनकर, रामअवतार माछलपुरिया, ओमप्रकाश, सीताराम घुंघराले, नरेंद्र दायमा,पीरामल दायमा , विक्की सबल, रमेश माहिच, सुरेश कुमार निर्मल आदि उपस्थित थे। 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती बनाने के क्रम में 26 मार्च को, 28 मार्च को अंबेडकर पार्क नवलगढ़ में मीटिंग हुई थी उसके बाद में तृतीय मीटिंग खटीक मोहल्ला झाझर रोड़ नवलगढ़, चौथी मीटिंग बाल्मीकि बस्ती नवलगढ़ में संपन्न हो चुकी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!