डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती हर्षोल्लास से मनाई
डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित
सोजत। भारतीय संविधान के निर्माता, पांडुलिपियों के मसीहा एवं आधुनिक मनु के नाम से जन जन के प्रिय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसी पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा का भव्य लोकार्पण स्थानीय अंबेडकर चौक चांदपोल गेट पर शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निरंजन आर्य पूर्व मुख्य सचिव राजस्थान सर कार सलाहकार माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान द्वारा विशाल जनसमूह के बीच किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र श्याम नवल, शंकर लाल बामणिया, पार्षद जमीलुर्रहमान कादरी प्रकाश पवार गुड्डी सिंघाड़िया नरेश बबलू सरवन सांखला अजय गहलोत कुलदीप गहलोत धीरज नागोरा जीवन लाल गहलोत सुरेन्द्र कुमार नवल चंपालाल खोरवाल आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।