Dark Mode
विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

विद्यापीठ के डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

उदयपुर. विश्व गंगा वाहिनी शोध संस्थान,आगरा, उ.प्र. द्वारा जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ (डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय) के डॉ. चंद्रेश कुमार छतलानी को उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर की गई उत्कृष्ट सृजनशीलता, उच्च शैक्षणिक कार्यों, देश की संस्कृति के समर्पण व हिंदी भाषा की उन्नति हेतु डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्र गौरव सम्मान 2023 से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें निदेशक मुकेश कुमार द्वारा प्रदान किया गया। विश्व गंगा वाहिनी शोध संस्थान शोध, साहित्य, संस्कृति, समाज व शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों का संचालन करता है।
कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि डॉ. छतलानी का सृजन उत्तम श्रेणी का है। विश्व भाषा अकादमी के राष्ट्रीय चेयरमैन मुकेश शर्मा ने कहा कि मातृभाषा उत्थान के लिए भी सतत प्रयत्नशील रह कर शिक्षा के क्षेत्र में उच्च कोटि के कार्यों को करना राष्ट्र विकास हेतु एक महत्वपूर्ण कड़ी है। डॉ. छतलानी ने इस वर्ष एक पुस्तक और नौ मोनोग्राफ लिखे हैं और वे अब हिंदी में तकनीकी विषयों के लेखन का कार्य भी कर रहे हैं। साथ ही वे हिंदी में शोध पत्र भी लिख रहे हैं।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!