डॉ. दम्पति को भारत विकास परिषद के उद्देश्यों से
भुसावर . भारत विकास परिषद के नेशनल वाईस चेयरमैन सम्पर्क प्रोजेक्ट अशोक मित्तल द्वारा आज प्रातः डाक्टर दम्पति बीसीएमओ डा. बी.एल. मीणा एवं डा. कमलेश मीणा से सम्पर्क कर भारत विकास परिषद के बारे मे जानकारी प्रदान की गई।
प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल ने बताया कि भारत विकास परिषद के नेशनल वाईस चेयरमैन सम्पर्क प्रोजेक्ट अशोक मित्तल द्वारा डा. बी.एल. मीणा एवं डा. कमलेश मीणा से उनके निवास पर सम्पर्क कर भारत विकास परिषद के उद्देश्यों एवं केंद्रीय स्तर पर चलाए जा रहे एनीमिया उन्मूलन, दिव्यांग सहायता, सामूहिक सरल विवाह, चिकित्सा केंद्र, आदि प्रकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान की गई तथा भारत विकास परिषद के संस्थापक डा. सूरज प्रकाश की जीवनी से भी अवगत कराया। साथ ही डाक्टर दम्पति को भारत विकास परिषद की परिचय पुस्तक भी भेंट की गई। इस अवसर पर स्थानीय शाखा संयोजक अरविन्द मित्तल व संरक्षक शेरसिंह सैनी भी मौजूद रहे।