पद्मश्री अनूप जलोटा द्वारा डॉक्टर दीपेश हारमोनिया से सम्मानित
भीलवाड़ा : स्थानीय संगम विश्वविद्यालय के कला में मानविकी संकाय के अंतर्गत संगीत विभाग के डॉ. दीपेश विशनावत की संगीत साधना से खुश होकर भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा जी ने उनको और अच्छी संगीत साधना और देश-विदेशों में संगीत का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहन तौर पर एक हारमोनियम भेंट की जिसे संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर करुणेश सक्सेना ने भी सराहा है । डॉ. दीपेश विशनावत के सफल सानिध्य और संचालन में संगीत विभाग उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है । जिसकी परिणीति के तौर पर विश्वविद्यालय परिवार के मुखिया कुलपति प्रोफ़ेसर करुणेश सक्सेना ने पुरस्कृत हारमोनियम का लोकार्पण करते हुए इस उपलब्धि पर उन्हें और पूरे विभाग को शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर विश्वविद्यालय शोध हेड प्रोफ़ेसर राकेश भंडारी,डॉ. लोकेश त्रिपाठी तथा कला व मानविकी संकाय के डीन प्रोफेसर के.के. शर्मा तथा डा अवधेश कुमार जौहरी,संकाय के अन्य सदस्य उपस्थित थे । साथ ही संगीत विभाग के विद्यार्थी पुरुषोत्तम ,राजेश, कुणाल ,प्रणय, कुंदन, दिव्यांश और लोकेश आदि उपस्थित थे ।