जोधपुर के डॉ. ध्रुव शर्मा ने केरोटिड एंजियोप्लास्टी का सफल ऑपरेशन किया
जोधपुर। नागौर निवासी श्याम सुंदर को पांच दिन पूर्व पैरालिसिस का अटैक हुआ था, जिस पर उन्हें केरोटिड एंजियोप्लास्टी करवाने का कहा गया, परन्तु ब्लॉकेज 100 प्रतिशत होने के कारण अत्यंत ही मुश्किल था। इसका ओपन सर्जरी ही एकमात्र विकल्प था, लेकिन कृष्ण हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर ध्रुव शर्मा ने जिम्मेदारी लेते हुए इस कार्य को कुशलतापूर्वक स्टंट प्रत्यारोपित कर अचंभित कार्य कर दिखाया। इस ऑपरेशन के जोधपुर में ही होने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।