डॉ. हनुमान पूनियां राजस्थान समरसता अवार्ड से होगे सम्मानित,
पदमपुर . अन्तराष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो- नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में 7 अप्रेल 2023 को जयपुर में होने वाले राजस्थान स्थापना दिवस के समापन कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान सुनीता पूनिया के पति एवं एलएनपी नहर के चेयरमैन हनुमान पूनिया को सम्मानित किया जाएगा । मिडिया सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि हनुमान पूनियां को राजस्थान समरसता रत्न अवार्ड से सम्मान सत्यता, निष्पक्ष, त्वरित, पारदर्शी, समाज के अनुकरणीय व्यक्ति के रूप में किया जायेगा ।