Dark Mode
डॉ. जोशी ने नाथद्वारा में किया डोर टू डोर कैंपेन

डॉ. जोशी ने नाथद्वारा में किया डोर टू डोर कैंपेन

नाथद्वारा. नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने शुक्रवार को नाथद्वारा नगर के विभिन्न मोहल्लों में डोर टू डोर कैंपेन किया। डॉ. जोशी ने नगर के वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इसके साथ ही सुखड़िया नगर, तहसील रोड, नई सड़क पर लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात की। क्षेत्रवासियों ने इकलाई, साफे से डॉ. जोशी का स्वागत किया। बता दें कि डॉ. सीपी जोशी नाथद्वारा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वे पंद्रहवीं लोकसभा के दौरान भारत सरकार के मंत्रीमंडल में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री, रेल मंत्री रह चुके हैं। 1998 में राजस्थान सरकार में पंचायती राज, शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं इंजीनियरिंग, नीति योजना और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।डॉ. जोशी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी विधानसभा क्षेत्र में किया विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया। इसमें प्रमुख रूप से नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए बाघेरी परियोजना का जिक्र शामिल था। इसके अलावा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज एवं आयुर्वेद कॉलेज की घोषणा, नाथद्वारा में जिला अस्पताल सहित अन्य विकास कार्य शामिल है। डॉ. जोशी ने चुनाव जीतकर विधानसभा क्षेत्र के दरीबा में विश्व का सबसे बड़ा चांदी स्मेल्टर लगाने के संकल्प को पूरा करने का वादा किया जिससे क्षेत्र में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!