डा. कलाम ट्रोफी टेस्ट सम्पन्न
सीकर। विद्याश्रम ग्लोबल एकेडमी, धोद रोड़, सीकर स्थित विद्यालय में डा. कलाम सांइस ट्रोफी टेस्ट के विजेताओं को ट्राफी वितरित की गईं। जूनियार ग्रुप में दक्ष काजला, मिडिल ग्रुप की सिद्धी जोशी व सीनियर ग्रुप के किंशुख शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। संस्था की सी.ई.ओ. अनुराधा पांडे व डायरेक्टर एकेडमिक योगेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने विजेताओं को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करते हुए ट्रोफी दी। अन्त में श्री योगेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढऩे की शिक्षा देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।