Dark Mode
डॉ किरोड़ी लाल मीणा बनास धरना स्थल से पहुंचे सर्किट हाउस

डॉ किरोड़ी लाल मीणा बनास धरना स्थल से पहुंचे सर्किट हाउस

 
सवाई माधोपुर। दौसा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा आज सुबह बनास में बजरी ट्रैक्टर चालकों के द्वारा दिए गए धरना स्थल पर पहुंचे। जहां पर रुकने के बाद सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने पथरी ट्रैक्टर चालकों की समस्याओं सुनी। ट्रैक्टर चालकों की समस्याएं सुनते हुए उन ने बताया कि उनसे बनास नदी में बजरी परिवहन पर विक्रेताओं द्वारा रवन्ना के नाम पर 3 हजार से 4 हजार रुपए लिए जाते हैं। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने धरना स्थल पर ट्रैक्टर चालकों की समस्याएं सुनी और धरना स्थल पर पूरी जानकारी लेने के बाद वह सीधे दोपहर 2:00 बजे सवाई माधोपुर सर्किट हाउस पहुंचे। जिसके बाद सवाई माधोपुर सर्किट हाउस में कई बजरी परिवहन करने वाले ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार भी वहां काफी संख्या में पहुंचे। वही सर्किट हाउस में सांसद किरोड़ी लाल मीणा पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह मलारना डूंगर थाना अधिकारी की मौजूदगी में चर्चा की गई लंबी वार्ता चलने के दौरान बताया गया कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालको से बजरी रवन्ना के नाम पर 3 से 4 हजार लिए जाते हैं वार्ता के दौरान बद्री ट्रैक्टर चालकों की समस्याएं देखते हुए सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने 3 से 4 हजार रुपए की राशि के बजाय 2800 रुपए राशि तय की गई जिसमें डोली भराई भी शामिल रखी गई। जिसके बाद सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने सर्किट हाउस से रवानगी ली
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!