Dark Mode
डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी प्रांतीय महामंत्री नियुक्त

डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी प्रांतीय महामंत्री नियुक्त

सवाईमाधोपुर। सेवा निवृत्त आचार्य एवं भाजपा नेता डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को भारत तिब्बत सहयोग मंच का प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल ने डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी को यह दायित्व प्रदान किया है। वर्तमान में डॉ. चतुर्वेदी के पास भारत तिब्बत सहयोग मंच के सवाईमाधोपुर जिलाध्यक्ष का दायित्व था। डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सवाई माधोपुर से आचार्य एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। आप राजस्थान भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं, भारतीय जनता पार्टी, सवाई माधोपुर के आप सदस्य जिला कार्यसमिति हैं इसके साथ ही आप अन्य अनेक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं जैसे जिला सह संयोजक प्रशिक्षण विभाग भाजपा, सवाईमाधोपुर, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद , सवाई माधोपुर तथा निदेशक एंटी करप्शन फाउंडेशन (भारत सरकार के कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय तथा नीति आयोग से संबद्ध) आदि। आपकी 15 पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। 17 शोधार्थियों के आप शोध निदेशक रहे हैं। लगभग 100 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में आपने भागीदारी एवं पत्र वाचन किया है। अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं का आपने संपादन भी किया है। भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा आपको 75 बार सम्मानित किया गया है। आपके 50 आलेख एवं कहानियां विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर आपकी अनेक वार्ताएं प्रसारित हो चुकी हैं। अनेक सामाजिक क्षेत्रों में आप निरंतर सक्रिय हैं। शिक्षाविद होने के साथ साथ आप पर्यावरणविद, समाजसेवी और साहित्यकार भी हैं। आपने अबतक लगभग एक हज़ार वृक्ष लगाए हैं तथा आप अब तक 60 बार रक्तदान भी कर चुके हैं। भारत विकास परिषद, सवाई माधोपुर के आप अध्यक्ष रह चुके हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद, सवाई माधोपुर के आप महामंत्री रह चुके हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के आप प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ रुक्टा राष्ट्रीय के आप केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रहे हैं तथारुक्टा राष्ट्रीय सवाई माधोपुर के आप इकाई सचिव भी रह चुके हैं। अनेक संस्थाओं के आप आजीवन सदस्य हैं जैसे - अखिल भारतीय साहित्य परिषद् राजस्थान, भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद्, राजस्थान राजनीति विज्ञान परिषद् तथा गांधीय अध्ययन समिति। इसके अतिरिक्त भारत विकास परिषद् , अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति तथा भारतीय जनता पार्टी में आप निरंतर सक्रिय हैं। इन सबके अतिरिक्त आप एक श्रेष्ठ समीक्षक एवं कुशल मंच संचालक भी हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!