डॉ. ओपी चाहर ने गांव जसाना में महंगाई राहत कैम्प का किया निरीक्षण
हनुमानगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने आज नोहर के गांव जसाना में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के काउंटर पर कार्यरत स्टॉफ से बातचीत की तथा कैम्प में उपस्थित अधिक से अधिक लोगों का चिरंजीवी योजना में पंजीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कैम्प में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवा रहे लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने परिचितों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवाने का आग्रह करें तथा उन्हें जानकारी दें कि चिरंजीवी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने पर उन्हें अब 10 लाख की बजाए 25 लाख रुपए के कैशलेस इलाज का लाभ मिलेगा। उनके साथ यूपीएम जितेन्द्रसिंह राठौड़, डीपीसी अनीश गांधी भी उपस्थित रहे। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि चिरंजीवी योजना के साथ-साथ राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ उठाएं।