डाॅ. पंवार चिकित्सा सेवा श्री सम्मान से सम्मानित
फलोदी। जिला मुख्यालय की ग्राम पंचायत पीलवा में स्थित राजकीय आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीलवा में पदस्थापित चिकित्सा अधिकारी डाॅ. ईश्वर पंवार को ऑल इंडिया ह्यूमन राइट एंड सोशल जस्टिस वाराणसी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित समारोह में कोविड 2020 एवं 2021 के दरम्यान किये गये उत्कृष्ट मानव सेवा कार्यों के लिये पब्लिक सर्वे इंडिया ग्रुप के सर्वे के आधार पर नीति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह एवं फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा श्री सम्मान से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। डाॅ. पंवार के सम्मानित होने पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हे बधाई दी है।