Dark Mode
डॉ. रेखा जैन परिंडा महोत्सव संयोजक नियुक्त

डॉ. रेखा जैन परिंडा महोत्सव संयोजक नियुक्त

जयपुर.  राजस्थान जन मंच पक्षी चिकित्सालय ने गर्मियों में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए आयोजित परिंडा महोत्सव का संयोजक डाॅ. रेखा जैन को तथा सह संयोजक वीरेंद्र मेहता को बनाया है। जौहरी बाजार में आयोजित समारोह में डाॅ. रेखा जैन और वीरेंद्र मेहता का पक्षी चिकित्सालय के संस्थापक कमल लोचन, निदेशक डाॅ. एके ऋषि ने माला पहना कर अभिनंदन किया। इस मौके पर रेखा जैन ने कहा कि पक्षियों और जीवों की सेवा का कार्य सबसे पुनीत कार्य है। हमें अपनी छत,बालकनी व घर के बाहर सभी जीव-जंतुओं के लिए खाने-पानी की उचित व्यवस्था करनी चाहिए। इस अवसर पर कमल लोचन ने कहा कि पक्षी चिकित्सालय की ओर से प्रतिवर्ष परिंदा महोत्सव आयोजित कर हजारों परिंदों का निः शुल्क वितरण किया जाता हैं। परिंडे उत्सव के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जन जागृति अभियान चलाए जाते हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!