डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई बलिदान दिवस के रूप में
मंडावा . मंडावा महान विचारक ओर जनसंध के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में शुक्रवार को भाजपा मंडल कार्यालय मंडावा में मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ई.प्यारेलाल ढुकिया
सहित सभी भाजपाईयो ने डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया ने डॉ श्यामा प्रसाद के जीवन पर जानकारी देते हुए कहा कि महान विचारक,शिक्षाविद ओर जनसंध संस्थापक होने के साथ साथ डॉ मुखर्जी का एक विचार था कि देश में दो विधान,दो प्रधान ओर दो झण्डे नही होने चाहिए। डॉ मुखर्जी के इस विचार को केन्द्र सरकार ने साकार करते हुए उनके इस सपने को पुरा किया हे जो उनके लिए एक सच्ची श्रद्वाजंली है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन लाल सैनी भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा,बाबुलाल सैनी,महेन्द्र चंदवा,महेन्द्र सिंह सौलंकी,कैलाश सैनी,पवन कुमार सैनी,प्रवेश कुमार,गोवन्दि राम
जोशी,महाबीर प्रसाद शर्मा,मोहर सिंह यादव,पवन कुमार,ज्ञानचन्द कुमावत, जगदीश सैनी,अशोक कुमार चौपदार सहित अनके कार्यकर्ताओ ने पुष्प
अर्पित कर नमन किया।