डॉक्टर त्यागी राज्य स्तर पर सम्मानित
रतनगढ़ । स्थानीय राजकीय जालान महाविद्यालय रतनगढ़ के, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं रेड रिबन क्लब के प्रभारी, डॉक्टर सुशील त्यागी को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के जुबली हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। डॉक्टर त्यागी को यह सम्मान, वर्ष 2021- 22 में, रेड रिबन क्लब प्रभारी के रूप में, विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाकर, राष्ट्र तथा समाज के हित में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए दिया गया है।