नाला निर्माण कार्य शुरू मुस्लिम समाज ने व्यक्त किया आभार
सोजत । आम मुस्लिम अन्जुमन सोसायटी के सदर अबरार खान मेव के नेतृत्व में आम अन्जुमन सोसायटी के सभी सदस्यों पदाधिकारियों ने नगर पालिका चेयरमैन जया गुर्जर व प्रतिनिधि नगेन्द्र गुर्जर से विगत लम्बे समय से मारवाड़ जंक्शन के कब्रिस्तान के पास गन्दे पानी के निकासी का नाला नहीं होने से रास्ता प्रशस्त नहीं रहता था। बारीश के मौसम में गन्दा पानी कब्रिस्तान में चला जाता था। उक्त समस्या का निवारण नाला निर्माण कार्य नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा आरम्भ करवा दिया जिससे मुस्लिम समाज में हर्ष और खुशी छाई हुई है। इस मौके पर आम मुस्लिम अन्जुमन सोसायटी के सदर अबरार खान मेव, सैक्रेटरी मोहम्मद हारून, बैतुल माल के मोहम्मद ख़ान पठान, मुख्य खजांची मोहम्मद इन्साफ शेख़, हाजी लियाकत अली कुरैशी, साबिर मोहम्मद सागर, सईद रंगरेज, मोहम्मद सलीम बागवान, मेहबूब खान रंगरेज,अशरफ ख़ान मन्सुरी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नगेन्द्र गुर्जर भी मौजूद थे। सभी ने नगरपालिका अध्यक्ष व प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया।