Dark Mode
छोटीखाटू में नालो का काम रूकवा पड़ा, आम जनता परेशान

छोटीखाटू में नालो का काम रूकवा पड़ा, आम जनता परेशान

छोटीखाटू। शहर के कबूला बास में 50 से 60 मीटर नालो की खुदाई कर ऐसे ही छोड़ दिया गया। पार्षद शैतान गहलोत ने बताया नालो का काम रूकावा पड़ा घरो में आने जाने में दिक्कत हो रही मोहल्लेवासियों को अपने घर से बहार घरेलु जानवर, घरेलु वाहन बाहर नही निकाल सकते और नालो की जेसीबी से खुदाई करते समय पानी की पाइप लाइन टूट गई उनकी भी रिपेयरिंग नही हो रही और बताया  ठेकेदार ने मोहल्लेवासियों को कहा पानी की पाइप लाइन आप स्वयं ठीक करवा लेना। जिस जगह नालो का निर्माण हो रहा वह रास्ता आम रास्ता है उस रास्ते से राजकीय सामुदायिक केन्द्र तक जाता है जिससे आम जनता को परेशान होना पड़ता। मोहल्लेवासियों ने कई बार ठेकेदार को फोन कर अवगत करवा ते है तो ठेकेदार बोलता है दो दिन में काम चालु करवाता हुॅु।
पीडब्लु विभाग अधिकारी योगिता जेवलिया और ठेकेदार जितेन्द्र सिंह व गिरधारी सिंह ने कहा लेबर नही होने व बरसात ज्यादा होने के कारण काम रूका था और आगामी दो या तीन दिन में चालु कर जल्द ही नाले का कार्य पुरा कर दिया जायेगा। आम जनता को परेशानी से राहत मिल जायेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!