डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर का जन्म दिवस मनाया व पिकनिक का अयोजन
सीकर । राधाकिशनपुरा स्थित ज्ञानभारती पब्लिक सैकेण्डरी स्कूल में छोटे बच्चो का पिकनिक का कार्यक्रम रखा गया । इसके तहत कक्षा 2 तक के विद्यार्थी पिकनिक के लिये सीकर के मारू पार्क में गये। जहां पर बच्चों ने कई प्रकार की आऊटडोर एक्टिविटी की। वहां पर बच्चों ने झुले का आनंद लिया। सबने एक साथ बैठकर प्रकृति के समीप रहकर भोजन का आनंद लिया। कई प्रकार के खेल खेले।
इसके साथ ही डॉ.बाबा साहेब आंबेडकर के जन्म दिवस पर स्कूल के सभी स्टाफ व विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। बच्चों ने उनके जीवन से जुड़ी हुये प्रेरक प्रसंग सुनाये। प्रिंसीपल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।