Dark Mode
डा.चोइथराम गिदवानी मार्केट ऐसोसिएशन

डा.चोइथराम गिदवानी मार्केट ऐसोसिएशन

 
 
      अजमेर . अजमेर व्यापारिक महासंघ से सम्बंधित बाजार डा.चोइथराम गिदवानी मार्केट एंसोसिएशन बाजार प्लाजा रोड के व्यापारियो की ओर से  प्लाजा सिनेमा के पास श्रीखाटू श्याम की विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ व्यापार के साथ साथ धार्मिक एवं सामाजिक सरोकार के कार्याे में भी बडचडकर भाग लेता है।रमेश लालवानी ने अपने सम्बोधन में बताया कि व्यापारियो ने कोरोना काल में भी अनेक प्रकार की सामग्री बाटकर जरूररत मन्दो का सहयोग किया।इस अवसर पर पार्षद नकुल खण्डेलवाल,महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश अगनानी,हरीश वतवानी,दिलीप बूलचन्दानी,रवि उदेरानी,रोहित आदि का आयोजक मण्डल के अध्यक्ष अनिल नानकानी,नरेश अगनानी,विजय नानकानी,जेठानन्द पिंजनानी एवं अन्य ने दुपटटा पहनाकर और माल्यार्पण करके अभिनन्दन किया गया।को आमंत्रित किया गया है।भजन संध्या में विख्यात गायक कलाकार कुमार विनीत,एण्ड पार्टी के कलाकार,रश्मी ओझा,राहुल रंगीला,नितिन श्रीमाली आदि ने गणपति बप्पा मोरिया,अबके बरस तू जल्दी आ,देवा ओ देवा गणपति देवा,खाटू वाले श्याम मेरी रखना तू लाज,हारे का एक सहारा खटू वाला श्याम हमारा,बाबा तेरे द्वार आया ये भक्तो का सहित अनेक भजनो को सुनाकर अतिथियो को भी नाचने के लिए मजबूर कर दिया।श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के व्यापारियो ने नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!