Dark Mode
रेल्वे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर पेयजल सेवा शुरू

रेल्वे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर पेयजल सेवा शुरू

नसीराबाद. गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल सेवा का कार्य भी कस्बे में शुरू हो गया है कस्बे में विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर लगाये गये है तो कई स्थानों पर दुकानों के बाहर पानी के कैंपर रखे गए हैं जिससे कि आम राहगीर गर्मी में पेयजल को लेकर परेशान ना हो वही रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई है राजस्थान विद्युत सेवानिवृत्त संघ के अजमेर जिला अध्यक्ष अमरचंद पथरिया ने बताया गर्मी के प्रकोप के बढ़ने के साथ ही लोगों के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुबह दोपहर व रात्रि में ठंडे पेयजल की सेवाएं शुरू की गई है पथरिया ने बताया नियमित रूप से कस्बे के निर्मल यादव सुरेश मेहरा प्रदीप जिंदल सहित अन्य लोगों के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर पेयजल सेवा की जा रही है पथरिया ने आमजन से पेयजल सेवा में सहयोग करने की अपील की

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!