दो ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल.
नीमराना । पुलिस थाना नीमराणा से मात्र कुछ ही दूरी पर दिल्ली से जयपुर नेशनल हाईवे 8 पर जा रहे ट्रकों की आपसी भिड़ंत हो गई जिसमें बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से चल रहे ट्रकों ने आगे वाले ट्रक ने अचानक ब्रेक मारने से पीछे वाले ट्रक की टक्कर लगकर अनबैलेंसिंग होने के कारण ट्रक के चिथड़े चिथड़े उड़ गए एवं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया ड्राइवर को नीमराणा के निजी हॉस्पिटल में एंबुलेंस द्वारा भर्ती कराया गया आगे वाला ट्रक अशोक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मार्के का बताया जा रहा है तथा आगे वाले ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया काफी देर तक साधनों को डिवाइड कर सर्विस रोड द्वारा जयपुर की तरफ भेजा गया बाद में रोड को खोल दिया गया जिससे कारण साधनों का काफी लंबा जाम लग गया