बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों के काटे गए चालान
छीपाबडौद. छीपाबडौद पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई बाइक सवारों के चालान काटे। पुलिस हेड कांस्टेबल लालचंद शाक्यवाल ने बताया कि दो पहिया वाहन धारियों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें जिससे कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों से बचा जा सके। क्षेत्र में हो रही दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ओर से जारी किए गए निर्देशा पर बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। छीपाबडौद अकलेरा मार्ग पर पुलिस ने बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों के चालान बनाए।