सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किया चालकों को जागरूक
रतनगढ़। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ऑटो चालक संघ व परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता रैली का आयोजन हुआ, जिसे एसडीएम अमित वर्मा, तहसीलदार गिरधारीसिंह, डीवाईएसपी सतपालसिंह, परिवहन विभाग के हनुमान थर्ड, ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष झुमरमल भार्गव ने रवाना किया, जो शहर के मुख्य मार्गों से निकलेगी। इस दौरान यातायात नियमों की पालना करते हुए वाहन चलाने के लिए समझाइश की जाएगी। 15 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 14 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान ट्रैफिक प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा सहित कई जवान व टैम्पो चालक उपस्थित थे।