Dark Mode
नगरीय निकाय उप चुनावों के दौरान सम्बंधित क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित

नगरीय निकाय उप चुनावों के दौरान सम्बंधित क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित

जयपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर आगामी नगरीय निकाय उप चुनावों के समय मतदान के 48 घंटे पूर्व से समाप्ति तक सम्बंधित क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया है।

वित्त(आबकारी) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों में रिक्त हुए पदों पर 5 सितंबर को उप चुनाव करवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सम्बन्ध में सम्बंधित नगर निकाय के निर्वाचन क्षेत्र एवं उससे लगती हुई 5 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में 3 सितम्बर सांय 5 बजे से 5 सितम्बर सांय 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!