नशे पर अकुंश प्रथम प्राथमिकता: एसएचओ बिश्नोई
सुभाष बिश्नोई ने गजसिंहपुर थानाप्रभारी का कार्यभार संभाला
गजसिंहपुर . कस्बे व आसपास क्षेत्र में फैले नशे पर अकुंश लगाना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। यह बात गजसिंहपुर के नए एसएचओ सुभाष बिश्नोई ने औपचारिक बातचीत में कही। वे श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना से स्थांतरित होकर यहां आए हैं। उन्होंने कहा की बस अड्डे से रेलवे फाटक तक श्रीकरणपुर सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू करना, रसायनिक और मेडिकेटेड नशे पर अंकुश लगाना, फरियादी की त्वरिता से सुनवाई करना व मंडी क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा की समाज कंटकों पर लगाम कसी जायेगी। सुबह कार्यभार उपरान्त उन्होंने स्टाफ का परिचय लेते हुए फीड बैक भी लिया। गौरतलब है कि गजसिंहपुर के थाना प्रभारी सुरेश कुमार मजोका का स्थानांतरण होने के बाद यहां का कार्यभार एसआई रामप्रताप संभाल रहे थे।