नशे की लत व्यक्ति को परिवार से दूर करती है: डीएसपी राय
बीदासर। कस्बे की तुलसी महाप्रज्ञ मानव कल्याण केंद्र रत्ना नर्सिंग से मंगलवार को अणुव्रत समिति के तत्वाधान में आचार्य श्री तुलसी के द्वारा प्रतिपादित आंदोलन के 75वें अणुव्रत वर्ष पर अमृत महोत्सव के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को उपखंड अधिकारी रमेश कुमार, तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र छींपा, समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्र स्वामी, समिति के उपाध्यक्ष दानमल बांठिया, कोषाध्यक्ष महावीर बेद, मंत्री नवदीप ओसवाल, सहमंत्री नवल किशोर मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बे के पुराना बस स्टैंड, मंडी बाजार, गांधी चौक होते हुए रैली जैन श्वेतांबर तेरापंथ भवन पहुंची जहां पर केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी रचना , शासन साध्वी अमित प्रभा, संकप्रभा के सानिध्य में समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रधान संतोष मेघवाल ने कहा कि जीवन में कोई छोटा बड़ा नही होता मनुष्य को जाती धर्म से हटकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। पुलिस उप अधीक्षक प्रहलाद राय ने उद्बोधन में कहा कि नशा नाश का द्वार है, नशे की लत व्यक्ति को परिवार दूर करती है साथ ही अपनी बुरी आदत से पीड़ित आर्थिक तंगी के दौर से गुजरता है। जिसके उसमें नकारात्मक भाव पैदा होते हैं जिससे वह अपराध की श्रेणी में चला जाता है। यातायात के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाईक सीमित गति से हेलमेट पहनकर ही चलानी चाहिए। उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि अणुव्रत के पांच महाव्रत अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह है अगर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में इन व्रतों का पूर्णतय पालन करले तो हमारा जीवन, पीढ़ियां और राष्ट्र बहुत अच्छे से आगे जा सकता है। कार्यक्रम संपतमल बेद के सौजन्य से हुआ, गरिमा बोथरा ने मंच संचालन किया।