नशा मुक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नौगावा . तहसील में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के द्वारा नशा मुक्ति हेतु सत्संग का आयोजन किया। कार्यक्रम में नौगावा, रसगण, रघुनाथगढ़, मुबारिकपुर, शेरपुर सहित आसपास के गावों के लोगो ने भाग लिया। रसगण उपसरपंच अमरजीत सिंह ने बताया की डेरा सच्चा सौदा सिरसा के डा गुरमीत राम रहीम के द्वारा पूरे भारत में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में आज नौगावा तहसील में भी नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में लोग पहुंचे । जहा लोगो को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हे बताया गया की नशे से कैसे दूर रहे। हजारों लोगो के द्वारा पूजनीय गुरुजी से नाम दीक्षा ग्रहण की गई। साथ ही भविष्य में नशा नही करने का प्रण लिया। साथ ही उन्होंने अपने परिवार व समाज को स्वच्छ रखने का भी प्रण लिया। उन्होंने बताया की व्यक्ति दिनभर जो भी कमाता है। अपनी पूरी कमाई को नशे में उड़ा देता है। अपने परिवार वालों का कोई ध्यान नही रहता। नशा मुक्ति अभियान ऐसे व्यक्तियों के लिए वरदान साबित हो सकता है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए ताकि हमारे युवा जो अपने पथ से विचलित हो जाते है। उन्हे सही राह पर लाया जा सके। सभी भक्तो को प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान पंजाब से परमजीत सिंह, डा नरेश, गरतेज सिंह सिंगारा, तिजारा से राजपाल, हरियाणा से दर्शन सिंह फौजी, महावीर, धर्मपाल, जीवन सिंह,अलवर से मदन तनेजा, अमरजीत सिंह,रघुवर सिंह सैनी, 25 मेंबर रामसिंह, 15 मेंबर अतर चंद,सोनू रमेश राहुल आदि मौजूद रहे।