Dark Mode
नशे में धुत व्यक्ति ने शराब के पैसों को लेकर पत्नी की गोली मारकर हत्या की

नशे में धुत व्यक्ति ने शराब के पैसों को लेकर पत्नी की गोली मारकर हत्या की

राजस्थान में बूंदी जिले के भोपा की झोपड़ियां गांव में 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के लिए पैसों को लेकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बनवारी मीणा उर्फ बन्ने सिंह ने बृहस्पतिवार को नशे की हालत में अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई। दबलाना थाने के अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि 35 वर्षीय कमलेश की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, नशे का आदी मीणा अक्सर शराब पीने के लिए पैसों को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था। पुलिस ने बताया कि घटना के दिन आरोपी ने घर में रखी बंदूक से महिला को गोली मार दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बंदूक में गोली डालकर रखा करता था। अधिकारी ने बताया, मीणा पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसकी पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!