डीएसपी अनिल माहेश्वरी ने बच्चो को दिलाया नशे से दूर रहने का संकल्प
अचरोल . थाने के प्रशिक्षु डीएसपी अनिल माहेश्वरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदवाजी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा के समय उपस्थित होकर विद्यार्थियों के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियो को पुरस्कृत किया गया तथा आरपीएस अनिल माहेश्वरी ने विद्यार्थियो को सोशल मीडिया एवम् नशे से दूर रहने का संदेश दिया और शिक्षा को अपनाकर बड़ा अधिकारी बनने की अपील की
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य झाबर मल गुर्जर सहित समस्त स्टाफ एवम बच्चो के अभिभावक उपस्थित रहे .