चैम्पियन बनने पर दुदावत का किया सम्मान
पाली। 33 वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग सब जूनियर, जूनियर , सीनियर, मास्टर पुरुष व महिला वर्ग चैंपियनशिप उदयपुर में 26 जुलाई 2023 से 30 जुलाई 2023 तक आयोजित हुई। उक्त प्रतियोगिता में पाली जिले के अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेंडलिस्ट पाली जिला स्ट्रैन्थ लिफ्टिंग संघ सचिव मांगू सिंह दुदावत ने मास्टर थर्ड 60 किलोग्राम भार वर्ग में चैंपियन बनने पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजीज दर्द के सानिध्य में माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीज दर्द, वरिष्ठ नेता मेवाराम ओड, अरुण जोशी, रफीक चौहान, शहजाद शेख, लक्ष्मण कच्छवाहा, भैराराम गुर्जर, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष लाल मोहम्मद सिंधी, गुलाब सोढा, अनवर खां सहित कांग्रेसजनों ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी।