Dark Mode
सर्दी के कारण फलोदी में स्कूलों में अवकाश 13 तक बढ़ाया गया

सर्दी के कारण फलोदी में स्कूलों में अवकाश 13 तक बढ़ाया गया

फलोदी। जिला कलेक्टर फलोदी द्वारा क्षेत्र में तेज सर्दी और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कक्षा 1 से 8 वीं तक तथा बालवाटिक एवम आंगनवाड़ी केंद्रों के अवकाश की तिथि 13 जनवरी तक बढाई। जिला कलक्टर श्री हरजीलाल अटल ने बताया कि शीतलहर के प्रकोप के कारण आगामी 13 जनवरी तक जिले में कक्षा 1- 8,बाल वाटिका एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा कक्षा 9 -12 वीं तक कि कक्षाएं प्रातः 11 से दोपहर 3 बजें तक संचालित होगी। ज्ञात रहे फलोदी में पिछले करीब द से भी अधिक दिनों से तेज सर्दी, घने कोहरे ओर शीतलहर के कारण आमजन के काफी परेशान हो रखा है। आज फलोदी का न्यनतम तापमान 4. 6 पर रहा जो कल के तापमान से काफी कम है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!