संरक्षण के चलते भूमाफियाओं के हौसले बुलंद
सनातन धर्म पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं - शंकरलाल शर्मा
झुंझुनूं । जिले के नवलगढ़ में मंडी गेट के पास 200 साल पुरानी बगीची , मंदिर व सार्वजनिक कूंए की जगह है । विदित हो रहा राम दरबार, शिव मन्दिर, हनुमान मंदिर व भैरूं जी का मंदिर है जिसकी पूजा अर्चना स्थानीय निवासी करते आ रहे हैं और मालिकाना हक भगवान का है । लेकिन यह मंदिर व जमीन भूमाफियाओं की नजरों में चढ़ी और संरक्षण के चलते इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि भैरु मंदिर को जमींदोज करने के साथ ही शिव मंदिर व राम दरबार को क्षतिग्रस्त कर दिया । इसको लेकर शिवसेना सीकर संभाग प्रमुख शंकरलाल शर्मा ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दु धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने व सनातन धर्म पर कुठाराघात किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । इसको लेकर मंदिर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन देकर भूमाफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने के साथ ही मंदिरों के नव निर्माण करवाने की दिशा में कार्यवाही करे अन्यथा साधु संत समाज के साथ स्थानीय नागरिको के साथ आंदोलन किया जाएगा । इस धर्म विहिन कार्य को लेकर एक सद्बुद्धि यज्ञ का भी आयोजन किया जिसमें मंहत अवधेशा नाथ, साध्वी योग नाथ, मंहत रामदास, मोहनदास महाराज, व कैलाश नाथ ने भाग लिया । ज्ञापन देने वालों में साधु संत समाज के साथ चन्द्र शेखर, रमेश दीक्षित,पं रमेश चतुर्वेदी व संतकुमार , विष्णु रूंथला, विजेन्द्र सुंडा, पवन कानोड़िया, रामकरण बगड़िया, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।