धीरजपुरा खदान हादसे में डंपर चालक की मौत
खेतड़ी। खेतड़ी क्षेत्र के धीरजपुरा स्थित एक खदान में पत्थर गिरने से हुए हादसे में गुरुवार की दोपहर डंपर चालक बृजलाल शर्मा की मौत हो गई। मृतक चालक की शिनाख्त कोराका की ढाणी निवासी बृजलाल शर्मा (48 )पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा रुप में हुई। घटना की सूचना पर धीरजपूरा ,कोराका की ढाणी, गुजरांवाला सहित आसपास के गांवों के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए । ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव को खदान से नहीं उठाने दिया। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक खेतडी हजारीलाल खटाना व थानाधिकारी मेहाडा किरण सिंह यादव मय टीम मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों को समझाइश की कोशिश की।
ग्रामीणों रोशनलाल, बलवंत, सुरेंद्र,बद्री प्रसाद, ओमवीर, जयवीर,घीसाराम,धर्मपाल, राजकुमार ने बताया कि मृतक गरीब आदमी था। डंपर चलाकर परिवार का लालन पालन करता था मृतक के दो बेटियां और दो बेटे हैं जो पढ़ रहे हैं मृतक के परिवार को खान मालिक मुआवजा दे।
इनका कहना है -धीरज पुरा में खदान में एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर मैं, थानाधिकारी मेहाड़ा किरण सिंह यादव मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। अभी तक परिजनों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है । रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।