प्रतिमाओ के विसर्जन के साथ दुर्गा महोत्सव का समापन
सूरजगढ़। शारदीय नवरात्र के दौरान कस्बे में विभिन्न स्थानों पर चल रहे दुर्गा महोत्सवो में से कुछ का समापन सोमवार को प्रतिमाओ के विसर्जन के साथ हुआ। पुराने बस स्टेण्ड पर जय माँ शेरावाली भक्त मंडल की ओर से आयोजित हो रहे दुर्गा महोत्सव में शोभायात्रा से पूर्व हवन कर पूर्णाहुति दी गई। उसके बाद मंदिर प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरी। शोभायात्रा में महिला श्रद्धालुओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर सेवा निवृत प्राचार्य विष्णु शर्मा,एडवोकेट अशोक शर्मा,ओमप्रकाश -जितेंद्र महमिया,संत कुमार शर्मा,विकास शर्मा,रमेश सैन,पंकज सैनी,कालू सेन,कमल भाटी,पिंटू सोनी,सजन वर्मा,प्रदीप सैनी,सजन सैनी,विष्णु गुरु,मनोज शर्मा,बाबली शर्मा व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे। अनाज मंडी में श्री हनुमान सत्संग मंडल कि ओर से आयोजित हो रहे दुर्गा महोत्सव का समापन भी प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। विसर्जन से पूर्व विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पार्षद कैलाश शर्मा,मनोज गोयल,कमल पालिया,महेंद्र शर्मा,अनिल बिलोटिया,सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।