जूतों को गहना बनाकर दुती चंद ने छू लिया पूरा आसमां
खेल की दुनिया में कई ऐसे शख्सियत हैं, जिन्होंने अपने करियर में खूब ऊंचाइयों को छुआ है। ऐसी ही एक नाम महिला भारतीय धाविका दुती चंद है। महिलाओं के ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में दुती चंद गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला हैं। इस खिलाड़ी पर पूरे देश को भी नाज है। आज ही के दिन यानी की 03 जनवरी को दुती चंद अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। वह भारत की पहली एथलीट हैं, जिनके समलैंगिक होने की जानकारी सभी को है। उन्होंने जिस तरह से अपने करियर में ऊंचाई हासिल की, उसी तरह उनको तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तो आइए जानते हैं ।
उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय एथलीट दुती चंद के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में। ड़िशा के जाजपुर जिले में 03 फरवरी 1996 को दुती चंद का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम चक्रधर चंद और मां का नाम अखूजी है। दुती चंद का जन्म बेहद साधारण परिवार में हुआ था और इन्होंने अपना बचपन काफी गरीबी में बिताया है। बुनकर परिवार में जन्मी दुती चंद को धाविका बनने की प्रेरणा बड़ी बहन सरस्वती से मिली। वह राज्य स्तर की धाविका रह चुकी हैं। दुती लगातार ट्रेनिंग करती थीं और कड़ी मेहनत करती थीं। वह अपने गांव की कच्ची सड़कों पर जॉगिंग किया करती थीं।