त्यौहारों के अवसर पर ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त
टोंक । जिला मजिस्टे्रट ने 11 नवंबर को धनतेरस, 12 को दीपावली, 13 को गोवर्धन पूजा, 15 को भाई दूज एवं 17 नवंबर को गुरूनानक जयंती के त्यौहारों को देखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं। जिला मजिस्टे्रट ने बताया कि उपखण्ड मजिस्टे्रट टोंक को सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट टोंक को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, उपखण्ड मजिस्टे्रट उनियारा को सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट उनियारा को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपखण्ड मजिस्टे्रट निवाई को सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट निवाई को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, पीपलू उपखण्ड मजिस्टे्रट को पीपलू सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट पीपलू को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उपखण्ड मजिस्टे्रट देवली को सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट देवली को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट दूनी को सम्पूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट नगरफोर्ट को सम्पूर्ण क्षेत्र एवं उपखण्ड मजिस्टे्रट मालपुरा को सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टे्रट मालपुरा को सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया हैं।