कोटा एवं रानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों मे ई-नीलामी
कोटा। रीको के तत्वाधान में कोटा इकाई के अंतर्गत कोटा के नवीन औ0क्षे0 गुण्दी-फतेहपुर, इन्द्रप्रस्थ एवं रानपुर में कुल 11 भूखण्डों के लिए मेगा ई-नीलामी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 8 औद्योगिक भूखण्ड एवं 3 दुकान के भूखण्ड ई-नीलामी की जा रही है।
रीको के वरिष्ट उप महाप्रबंधक एम के शर्मा ने बताया कि रीको द्वारा कोटा जिले के इन्द्रप्रस्थ औ0क्षे0, नवीन औ0क्षे0 गुण्दी-फतेहपुर रामगंजमण्डी एवं एग्रो फूड पार्क प्रथम व द्वितीय, रानपुर के औद्योगिक/कॉर्मिशियल भूखण्डों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जा रहा है। धरोहर राशि जमा कराने की तिथि 31.07.2023 से 14.08.2023 तक है तथा ई-नीलामी की तिथि 16.08.2023 से 18.08.2023 तक है।
रीको द्वारा भूखण्डों का आवंटन 11 त्रैमासिक किश्तों पर 8.50 प्रतिषत ब्याज के साथ आवंटन की सुविधा प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2023 के अनुरूप रीको प्रबन्धन की ओर से प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं आर्थिक मंदी के दौर पर उद्योगों को संरक्षण एवं उद्यमियों को राहत देने के लिए रीको की ओर से एमनेस्टी स्कीम लागू कर भारी छूट दी जा रही है, जिसमें सेवा शुल्क/आर्थिक किराया/बकाया जल राशि के ब्याज में शत-प्रतिशत छूट, आवंटित भूखण्ड पर उत्पादन शुरू करने मे हुई देरी पर धारण शुल्क में छूट एवं भूखण्ड हस्तान्तरण पर देय शुल्क में छूट दिनांक 30.09.2023 तक दी जा रही है। उक्त नीलामी की विस्तृत जानकारी हेतु रीको की वेबसाईट वेबसाईट www.riico.co.in पर लॉगिंन कर अथवा किसी भी कार्यदिवस में रीकों कार्यालय कोटा/रानुपर में सम्पर्क कर सकते है।