Dark Mode
ई मित्र संचालक ने दिया ईमानदारी का परिचय

ई मित्र संचालक ने दिया ईमानदारी का परिचय

 
सवाई माधोपुर। ईमित्र संचालक मनोज सैनी ने रास्ते में पड़ा मिला पर्स को उसके मालिक तक पहुंचा कर ईमानदारी का परिचय दिया है पर्स के मालिक अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कल शाम को ट्रक यूनियन के पास कहीं उनका पर्स गिर गया था। मनोज सैनी शाम को दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे इस दौरान ट्रक यूनियन के पास सड़क किनारे उनको एक पर्स पड़ा हुआ मिला पर्स में 5 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और कुछ नगद पैसों के साथ अन्य कागजात भी थे मनोज सैनी ने पर्स को उठाकर देखा और आधार कार्ड में फोटो देखकर मालिक की तलाश शुरू की जैसे तैसे मोबाइल नंबर पाकर पर्स मालिक को फोन किया और नकद पैसे , समस्त एटीएम कार्ड आदि पर्स को सुरक्षित उसके मालिक को पहुंचा दिया। पर्स के मालिक अरविंद चौहान ने मनोज सनी ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!