महंगाई राहत कैंप में दिखी उत्सुकता
भोपालगढ़ . महंगाई राहत कैंप के चौथे दिन भी गुरुवार को उप जिला अस्पताल में जनता की उत्सुकता देखने को मिली।
राजीव गांधी युवा मित्र रामकंवरी सैनी ने ने बताया कि जनता को कैंप से काफी राहत मिल रही है। राजस्थान सरकार की सभी महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजन ले रहे हैं। लाभार्थियों के चेहरे पर योजनाओं का लाभ लेकर मुस्कान देखने को मिल रही है।
मौके पर मौजूद प्रभारी रामचंद्र जाखड़ , ब्लॉक संयोजक महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति हेमसिंह सोलंकी, कैंप सह प्रभारी छगना राम , कंप्यूटर अनुदेशक सुरेंद्र सोलंकी, सोमदेव सेवर, विनीता चौधरी, राजीव गाधी युवा मित्र रामकंवरी सैनी, भगवती उपस्थित रहे।