Dark Mode
पृथ्वी दिवस 2026 का आयोजन सम्पन्न

पृथ्वी दिवस 2026 का आयोजन सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। वन विभाग चित्तौड़गढ़ द्वारा शिक्षा विभाग के समन्वय से पृथ्वी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनेतकलां में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ राहुल झांझड़िया (भारतीय वन सेवा) ने की। इस अवसर पर छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सु तेजस्विनी शर्मा ने प्रथम, कक्षा 11 की सु मधु ऐरवाल ने द्वितीय एवं कक्षा 12 की रानी सालवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सु विजयलक्ष्मी झाला प्रथम, कक्षा 4 की सु हर्षिता सालवी द्वितीय तथा कक्षा 10 की प्राची चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप स्कूल बैग वितरित किए गए। उप वन संरक्षक राहुल झांझड़िया ने छात्राओं को पृथ्वी दिवस के महत्व, इसके आयोजन के उद्देश्यों एवं पर्यावरण संरक्षण की वर्तमान चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन सहायक वन संरक्षक (मुख्यालय) भावना शर्मा ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी चित्तौड़गढ़ देवेन्द्र कुमार पुरोहित, रेंज स्टाफ तथा विद्यालय स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!