Dark Mode
गुजरात में तूफान से पहले भूकंप

गुजरात में तूफान से पहले भूकंप

कच्छ में 3.5 के झटके महसूस हुए; बिपरजॉय कल तट से टकराएगा, भारी बारिश का अलर्ट


पोरबंदर.  अरब सागर में उठे तूफान बिपरजॉय के गुजरात से टकराने में सिर्फ एक दिन बाकी है। साइक्लोन के खतरे के बीच बुधवार शाम कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप 3.5 तीव्रता का था।

तूफान 15 जून की शाम तक यह कच्छ जिले के जखौ पोर्ट से टकराएगा। इस दौरान 150 किमी/घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। इसके चलते बुधवार को गुजरात और मुंबई के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। गुजरात के खतरे वाले इलाकों में हमारे 18 रिपोर्टर तैनात हैं। हम पल-पल की खबर आप तक पहुंचा रहे हैं...

अब तक 9 की मौत, कच्छ-सौराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इधर, गृह मंत्री अमित शाह ने तूफान की वजह से तेलंगाना दौरा रद्द कर दिया है। 15 जून को खम्मम में वे रैली करने वाले थे। शाह तूफान से जुड़ी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेंगे।
गुजरात के द्वारका से 290 किमी दूर है तूफान
मौसम विभाग के बुधवार दोपहर 12 बजे के अपडेट के मुताबिक, तूफान 8 किमी/घंटे की रफ्तार से नॉर्थ-वेस्ट में आगे बढ़ रहा है। तूफान बुधवार सुबह 8:30 बजे द्वारका से 290 किमी और जखौ पोर्ट से 280 किमी दूर था। यह गुरुवार की शाम तक गुजरात के तट पर जखौ पोर्ट से टकराएगा। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!