Dark Mode
घर घर मंगलाचार कार्यक्रम में  भगवान महावीर के जयकारों की गूंज।

घर घर मंगलाचार कार्यक्रम में  भगवान महावीर के जयकारों की गूंज।

 
 
 
अजमेर .  जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक से लेकर 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक तक चल रहे कार्यक्रम की कड़ी में दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर की आनंद नगर इकाई द्वारा अध्यक्ष अंजू अजमेरा के निवास स्थान पर सम्पन्न हुए धार्मिक कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों द्वारा भगवान के माता  राजा सिद्धार्थ की भूमिका निभा रहे महावीर अजमेरा एवम भगवान की  माता की भूमिका निभा रही मधु जैन का भव्य स्वागत किया गया 
इस अवसर पर आयुषी एवम प्रेयशी ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत करते हुए मंगलाचरण किया
जैन भजन गायक अंकित पाटनी एव लोकेश दिलवारी द्वारा भगवान महावीर के भजन
चांदनपुर के महावीर मेरी विनती सुन लेना, आया तेरे दरबार में त्रिशला के दुलारे,महावीर जी के दर्शन कर लो, बाजे कुण्डलपुर में बधाई की नगरी में वीर जन्मे आदि गाए जिस पर समिति की सदस्याओ सहित अन्य जैन धर्मावलंबियो ने भक्ति करके भगवान का जन्म कल्याणक मनाया इस अवसर पर राजा सिद्धार्थ के महल की तरह मनीष अजमेरा एवम अंजू अजमेरा ने अपने निवास को सजाया गया
 निर्मला देवी,मनोज उषा अजमेरा  अंजू मनीष सक्षम अर्चित पाक्षिक अजमेरा परिवार द्वारा सभी आगंतुकों का केसरिया तिलक लगाकर स्वागत किया 
इससे पूर्व दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि सरावगी मोहल्ला इकाई की सदस्याओ दिगंबर जैन सोनी जी मंदिर एवम सर्वोदय कॉलोनी इकाई की सदस्या आशा दोषी एवम कविता पहाड़िया के निवास स्थान पर घर घर मंगलाचार कार्यक्रम के अंतर्गत नमोकर मंत्र,भक्तामर पाठ का आयोजन हुआ इस अवसर पर समिति संरक्षक सूर्यकांता जैन,युवा संभाग संस्थापक अर्चना गंगवाल,अध्यक्ष सोनिका भैसा मंत्री सरला लुहाड़िया, भावना बाकलीवाल,
मंजू ठोलिया,अनिता  बड़जात्या,नवल छाबड़ा,प्रीति गदिया,अनीता पाटनी सहित लगभग एक सौ पचास व्यक्ति मोजूद रहे अंत में महासमिति अध्यक्ष अतुल पाटनी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!