Dark Mode
एड. राजेन्द्रसिंह तोमर के पुत्र करण तोमर का दु:खद निधन

एड. राजेन्द्रसिंह तोमर के पुत्र करण तोमर का दु:खद निधन

टोंक। हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख एवं दिल्ली हाईकोर्ट के एड. एवं समाज सेवी राजेन्द्रसिंह तोमर उर्फ राजा भईया के बीस वर्षीय पुत्र करण तोमर का दु:खद निधन हो गया है। दु:ख भरी घटना के अनुसार करण अपनी माता, मौसी व मामा के साथ ऋषिकेश एक आश्रम के कार्यक्रम मे समिलित होने गए थे , वहीं गंगा में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। जिसकी गौतखोरों एवं स्थानीय पुलिस के काफ़ी तलाश करने के बाबजूद भी उनका कहीं कोई पता नहीं लगा, पांच दिन बाद 27 अप्रैल क़ो उनका शव ऋषिकेश बैराज पर मिला, जहां  पूरे परिवार में हीं पहुँच कर उनका अंतिम सस्कार किया । गौरतलब है कि करण एक अच्छे भजन गायक थे, इस छोटी उम्र में उन्होंने अपना एक मुकाम बना लिया था। वह मृदुभासी एवं समाज में काफी मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के धनी थे। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कई जानी मानी हस्तीयों व संगठनों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रद्धांजलि देने वालों दिल्ली तीस हजारी एवं शहदरा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, राजस्थान पत्रकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष भैरोसिंह राठौड़, भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी की महिला प्रमुख श्रीमती वी. के. सुखवाला, संस्थापक आजाद खेमसिंह फौजदार, सवाई माधोपुर बार के पूर्व अध्यक्ष मुकेश तेहरिया, हिंदुस्तान शिवसेना के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्रसिंधी जीतू, दिल्ली शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे,  मंगत राम मुंडे, सम्पादक अकरम खान, राजेश शर्मा, श्यामसुन्दर वर्मन, लक्ष्मीकांत, पंकज शर्मा, ललील शर्मा, विजय कुमार, शंकर लाल गौतम,  पूर्व विधायक चौधरी,  मतीन अहमद, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भाजपा विधायक अजय महावर, पार्षद सत्या शर्मा, अनिल गौड़, राजस्थान जेल आई जी विक्रम सिंह आदि ने अपनी श्रधांजलि दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!