Dark Mode
Farooq Abdullah को ED का समन, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

Farooq Abdullah को ED का समन, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

प्रवर्तन निदेशालय ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के लिए समन जारी किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता को गुरुवार को श्रीनगर में प्रवर्तन एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने इसे ''राजनीतिक प्रतिशोध'' बताते हुए कहा कि अब्दुल्ला एक बड़े नेता हैं इसलिए उन्हें ''सजा मिलनी तय है''। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला एक कद्दावर नेता हैं। वह केंद्रीय मंत्री भी थे और आज इंडिया अलायंस की एक साहसी आवाज हैं। उनके पिता और उन्होंने कश्मीर को लेकर कड़े राजनीतिक कदम उठाए...इसलिए उन्हें सज़ा मिलनी ही थी। मुझे लगता है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। vएजेंसी के मुताबिक एसोसिएशन के धन को जेकेसीए के पदाधिकारियों सहित असंबद्ध पक्षकारों के निजी खातों में हस्तांतरित किया गया और निकाय के बैंक खाते से बिना कारण बताए नकदी निकाली गई। ईडी ने यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 2018 में दाखिल आरोप पत्र के आधार पर दर्ज किया। ईडी ने अब्दुल्ला को भेजे गए नोटिस में उन्हें एजेंसी के श्रीनगर कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!