Dark Mode
शिक्षा मंत्री ने किया शिविर का अवलोकन, वितरित किए पट्टे

शिक्षा मंत्री ने किया शिविर का अवलोकन, वितरित किए पट्टे

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बुधवार को नगर निगम द्वारा आयोजित प्रशासन शहरों के संग और महंगाई राहत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 पट्टा धारकों को पट्टे वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन की राजस्व सहित अन्य विभागों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन शहरों के संग अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम और नगर विकास न्यास, प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने 15 लोगों को पट्टे वितरित किए।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त केसर लाल मीणा, उपायुक्त राजेंद्र कुमार, नेता प्रतिपक्ष चेतना चौधरी, सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ओमप्रकाश लोहिया, जावेद पड़िहार, शिव शंकर बिस्सा, प्रफुल्ल हटीला, शहजाद भुट्टो,  मनोज मेघवाल, जाकिर नागौरी, साजिद सुलेमानी, फिरोज वसीम, किशन तंवर और सुनील गेदर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उद्यान प्रभारी सुनील जावा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!