शिक्षा अधिकारी: विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी बने पंकज शर्मा
बकानी. विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष के बी शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया , प्रदेश अधक्ष्य श्री कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी और प्रदेश महामंत्री विकास भार्गव की सहमति से प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ श्री पंकज शर्मा को युवा प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी नियुक्त किया...पंकज शर्मा को युवा प्रकोष्ठ जिलाप्रभारी नियुक्त करने पर विकास भार्गव, ब्रजराज शरण गौतम ,विवेक दुबे, दीपेश जोशी, हर्षद तिवारी, अजय शर्मा, व्यंकटेश शर्मा, ललित जी त्रिवेदी, ललित कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा ,अशोक जी चतुर्वेदी श्याम लाल शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया। शिक्षा अधिकारी: भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैय्या के नेतृत्व में आगामी 27 अगस्त को कोटा में होने वाले विप्र महाकुंभ में झालावाड़ की पवित्र भूमि पीपा धाम पर पीपा पीठाधीश्वर श्री झंकारेश्वर त्यागी जी महाराज के सानिध्य और आशीर्वाद से पोस्टर का विमोचन किया गया,
इस अवसर पर जिला प्रभारी विकास भार्गव प्रदेश महामंत्री ,श्री बृजराज शरण गौतम प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,श्री पंकज शर्मा प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ, विवेक जी दुबे जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ,दीपेश जोशी नगर अध्यक्ष,अशोक जी चतुर्वेदी, प्रदीप शर्मा ,ललित शर्मा ओ आई सी, दुष्यंत शर्मा ,शिवम शर्मा, केशव शर्मा, हर्षद तिवारी, सनी पंडित, वेंकटेश शर्मा, गिर्राज जी शर्मा ,अंकुर शर्मा, ललित जी त्रिवेदी आर्किटेक्ट, मनोज कुमार शर्मा उपस्थित थे।