Dark Mode
एसडीएमसी व एसएमसी की बैठक में शैक्षिक गतिविधियों पर की चर्चा

एसडीएमसी व एसएमसी की बैठक में शैक्षिक गतिविधियों पर की चर्चा

सरवाड़.कस्बे में मंगलवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एसडीएमसी व एसएमसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से एसएमसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य पदों पर सदस्यों का मनोनयन किया गया। प्रधानाचार्य गोपीलाल कीर ने बताया कि सत्यनारायण माली एसएमसी अध्यक्ष, शंकरलाल रेगर उपाध्यक्ष, रेखा तापडिया महिला प्रतिनिधि, करण बंजारा पार्षद प्रतिनिधि व गौरव पानगड़िया को सदस्य चुना गया। बैठक में विद्यालय विकास सहित अन्य मुद्दो पर चर्चा की गई जिसमें विद्यालय प्रांगण में डोम बनाने, परिसर में सीसी ,पेड़-पौधों की वाटिका निर्माण, भवन निर्माण संबंधित विकास कार्य तथा विद्यालय की शैक्षिक एवं  सह शैक्षिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन हेतु सुझाव दिए गए। इस दौरान बैठक में विधायक प्रतिनिधि चैन सिंह पगारिया, कुशल सोनी, सूरज रेगर, प्रहलाद रेगर, शिव प्रकाश पारीक, लालचंद रातावाल, आदित्य दाधीच, सुरेश लोहार आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!